Friday, 23 February 2018

अंबे फिल्‍म्‍स और निर्मल आर्ट्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म 'दीवानापन'




   

अंबे फिल्‍म्‍स और निर्मल आर्ट्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म 'दीवानापन' का ट्रेलर आज मुंबई के अंधरी वेस्‍ट स्थित कंट्री क्‍लब में आयोजित एक भव्‍य समारो‍ह के दौरान रिलीज हुआ। इस मौके पर फिल्‍म के अभिनेता सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव और सेंशेनल काजल राघवानी समेत फिल्‍म की पूरी स्‍टार कास्‍ट मौजूद रही।
 इस दौरान फिल्‍म के निर्माता संजय कुमार गुप्‍ता और अमित श्रीवास्‍तव ने बताया कि हमने दमदार पटकथा और सुग्राह्य संवाद के साथ एक बेहतरीन फिल्‍म 'दीवानापन' बनाई है। उम्‍मीद है लोगों को खूब पसंद आयेगी। फिल्‍में गाने काफी अच्‍छे हैं, जो युवा म्‍यूजिक डायरेक्‍टर रजनीश मिश्रा के निर्देशन में तैयार गया है।

वहीं, फिल्‍म के डायरेक्‍टर सूरज शाह ने कहा कि काफी मेहनत से हमने ये फिल्‍म बनाई है, जो ट्रेलर में भी साफ देखा जा सकता है। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में फिल्‍म का कंसेप्‍ट जिस तरह से बदला है, उसमें 'दीवानापन' काफी फिट बैठती है। समाज के बीच की कहानी है। लव, रोमांस, इमोशन, तकरार और एक्‍शन के सिक्‍वेंसेज काफी अच्‍छे हैं, जो दर्शकों को कहीं से उबाऊ नहीं लगेंगे। 
 इसके अलावा डायलॉग काफी शानदार है। 'दीवानापन' में एक बार फिर खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की ऑन स्‍क्रीन केमेस्‍ट्री को हमने नये अंदाज में दिखाने की कोशिश की है। वहीं, खुद खेसारीलाल यादव ने कहा कि फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह आपको खूब पसंद आयेगी। मगर मजा तब आयेगा, जब आप अपने पूरे परिवार के साथ जाकर इस फिल्‍म को देखेंगे।


फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, संजय पांडेय, संजय महानंद, अमृता पांडेय, नीलम पांडेय, प्रदीप शर्मा, संतय वर्मा, अभय राय, जे.नीलम ,सवनिका बसोला, रोहित सिंह, अमित अंजन मुख्‍य भूमिका में हैं। म्‍यूजिक डायरेक्‍शन रजनीश मिश्रा ने किया है। गीत प्‍यारेलाल यादव, आजाद सिंह, श्‍याम देहाती, पवन पांडेय ने लिखा है। एक्‍शन हीरा यादव, डीओपी हितेश बेलदार, कोरियोग्राफी रिक्‍की गुप्‍ता व कानू मुखर्जी ने की है।

Thursday, 22 February 2018

भोजपुरी फिल्म ‘डमरू’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, यूट्यूब पर रिलीज होते ही मचाई धूम


 

 मुंबईः भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव स्‍टारर फिल्‍म ‘डमरू’ का ट्रेलर यू-ट्यूब पर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में कई ऐसी चीजें देखने को मिल रही है, जो भोजपुरी सिनेमा में बहुत कम देखी होगी। फिल्‍म की कहानी तो भगवान और उसकी भक्ति के वर्तमान एंगल पर बेस्‍ड है, मगर ट्रेलर के अनुसार, फिल्‍म में लव स्‍टोरी भी है। इसमें खेसारीलाल यादव और न्‍यू कमर याशिका कपूर की परफेक्‍ट कैमेस्‍ट्री और फिल्‍म के संवाद काफी आकर्षक हैं। राजनीश मिश्रा एक बार फिर से फिल्‍म ‘डमरू’ के जरिये भोजपुरी के समाज, संस्‍कृति और संस्‍कार को पर्दे पर उतारने में सफल नजर आ रहे हैं। 'डमरू' को होली के बाद रिलीज किया जाएगा।

बता दें कि फिल्‍म ’डमरू’ पर पूरी इंडस्‍ट्री की नजर है। फिल्‍म की मेकिंग से लेकर पोस्‍ट प्रोडक्‍शन तक में नई तकनीक और अनुभवी लोगों की टीम ने फिल्‍म को बॉलीवुड के स्‍तर पर बनाने की कोशिश की है। 

Friday, 16 February 2018

कामनवेल्थ गेम्स में कल्पना बिखेरेंगी भोजपुरी की मधुर स्वर लहरियां।




फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 भोजपुरी के लिए सबसे अहम साबित होगा। कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजकों ने ब्रिसबेन क्वींसलैंड गोल्ड कोस्ट में होने वाले समापन समारोह के लिए भोजपुरी की प्राख्यात अंतरराष्ट्रीय लोक गायिका कल्पना पटोवारी को आमंत्रित किया है। इस अवसर पर वे बिहार के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर के लोक संगीत को प्रस्तुत करेंगी। साथ ही वह आसाम के लोक संगीत भी गायेंगी। इस आशय की जानकारी कल्पना ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि यह उनके लिए चौथा अवसर है जब भोजपुरी गीत-संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। इससे पहले ‘द लीगेशी ऑफ भिखारी ठाकुर’ को मॉरीशस में वहां के प्रधानमंत्री ने लोकार्पित किया था। इसके बाद लैटिन अमेरिका और नार्वे में उन्होंने भिखारी ठाकुर के गीतों को प्रस्तुत किया। कल्पना ने बताया कि आज के दौर में भोजपुरी लोक संगीत की प्रासंगिकता बढी है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स के समारोह में इसे प्रस्तुत कर वह गौरवान्वित महसूस करेंगी।


उल्लेखनीय है कि कल्पना पटोवारी मूल रूप से असम की रहने वाली हैं। भोजपुरी गीत संगीत से उनका जुड़ाव 2002 में हुआ जब मशहूर म्यूजिक कंपनी टी सीरिज ने उन्हें लॉन्च किया। प्रारंभिक दिनों में बाबा बैद्यनाथ को समर्पित एल्बम ‘भंगिया ना पिसाई ए गणेश के पापा’ और पचरा गीत एल्बम भैरो जी के दिदिया’ ने उन्हें पूरे भोजपुर अंचल में लोकप्रिय बना दिया। कालांतर में कल्पना ने कई सोलो एल्बम जैसे ‘गवनवा ले जा राजा जी’ के जरिए भी लोगों के दिल में जगह बनाया। उन्होंने अबतक 30 भाषाओं में दस हजार से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी है।


कल्पना ने बताया की कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन समारोह के दौरान वह भिखारी ठाकुर की रचनाओं को प्रस्तुत करेंगी। भिखारी ठाकुर को अपना आदर्श मानते हुए उन्होंने बताया कि भूपेन हजारिका के लोक संगीत ने उनकी परिवरिश की और यही वजह रही की भोजपुरी गीत-संगीत में उन्होंने भोजपुरी में भूपेन हजारिका के सामाजिक सरोकार और चिंतन की तलाश शुरू की। आरा के बखोरापुर काली मंदिर में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात रामाज्ञा राम से हुई जो भिखारी ठाकुर के नाच मंडली के सदस्य थे। कल्पना ने बताया कि यहीं से भिखारी ठाकुर के साथ उनका संबंध बना जिसकी परिणति ‘द लीगेशी ऑफ भिखारी ठाकुर’ के रूप में 2012 में हुई। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में ‘एंथोलॉजी और बिरहा’ जारी की गई है। यह म्यूजिक एल्बम बिरहा के विभिन्न स्वरूपों पर केंद्रित है।
अश्लीलता से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में कल्पना ने कहा कि जो लोग भोजपुरी गीत संगीत में अश्लीलता की बात करते हैं, इसकी आलोचना करते हैं, उन्हें आगे बढ़कर सृजनात्मक कार्यों के जरिए भोजपुरी को समृद्ध करना चाहिए। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो इसका सीधा मतलब यह है कि वह भोजपुरी को सीमित कर खत्म कर देना चाहते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के संगीत नाटक अकादमी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अकादमी द्वारा भिखारी ठाकुर की जयंती के मौके पर उनके पैतृक गांव कुतुबपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना भोजपुरी के इतिहास में महत्वपूर्ण अध्याय है। इस आयोजन में शामिल होकर उन्होंने गौरव का अनुभव किया। इस आयोजन से भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से पहल करने की मांग की।

न्यूज़ पब्लिश्ड by पब्लिश मीडिया  चैनल। 

Thursday, 15 February 2018

तीन दिन में तीन यात्राएं, चुनावी मोड में बीजेपी, निशाना 2019 पर


केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2019 के लिए अभी से चुनावी बिगुल फूंक दिया लगता है. पार्टी तीन दिन में तीन यात्रा शुरू कर रही है, जिसमें चुनाव का एजेंडा भी साफ देखा जा सकता है. मंगलवार को यूपी के अयोध्या से रामेश्वरम के लिए 'राम राज्य यात्रा' शुरू हुई तो वहीं राष्ट्र रक्षा महायज्ञ के लिए बीजेपी ने इंडिया गेट से बुधवार को 'जल-मिट्टी रथ यात्रा' का आगाज किया. तीसरी यात्रा के रूप में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज हरियाणा में बाइक रैली निकालने वाले हैं. इन यात्राओं से साफ संकेत हैं कि बीजेपी 2019 के चुनाव में विकास से ज्यादा राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और राममंदिर को प्राथमिकता देने वाली है.

रामराज्य रथयात्रा
राम मंदिर के लिए 28 साल बाद एक और यात्रा शुरू हुई. मंगलवार को महाराष्ट्र की संस्था श्री रामदास मिशन यूनिवर्सल सोसायटी और विश्व हिंदू परिषद ने 'राम राज्य यात्रा' को हरी झंडी दिखाई. देश के 6 राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु से होकर ये यात्रा गुजरेगी. यात्रा के लिए विशेष रथ तैयार किया गया है जो प्रस्तावित राम मंदिर की आकृति का है.
श्री रामदास मिशन सोसायटी का कहना है कि वह देश में रामराज्य चाहती है. भगवान राम 14 साल बाद अयोध्या वापस आए थे उसी तरह सरकार को 2019 तक 14 महीने के अंदर अयोध्या में राम मंदिर बनवा देना चाहिए.
अयोध्या से वाराणसी, प्रयाग, चित्रकूट, उज्जैन, नासिक, बदलापुर, बेंगलुरु होते हुए रथ यात्रा रामेश्वरम पर खत्म होगी. संगठन के तिरुवनंतपुरम स्थित मुख्यालय में रथ को सुरक्षित रखा जाएगा. यहां से 2019 में रथ वापस अयोध्या भेजा जाएगा. इस दौरान देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बच चुका होगा. माना जा रहा है कि विहिप की इस यात्रा से राम मंदिर का मुद्दा सियासी एजेंडे में टॉप पर आ जाएगा जो सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए संजीवनी का काम करेगा.

Saturday, 10 February 2018

हॉट न्यूज़ म्यूजिक वीडियो गर्ल से भोजपुरी एक्ट्रेस।





अपने म्युजिक विडियो को लेकर सनसनी मचा रहीं यूपी गर्ल चांदनी सिंह को अब आप जल्द ही फिल्मी पर्दे पर भी देखेंगे। जाने माने निर्देशक अरविन्द चौबे ने चांदनी सिंह को अपनी फिल्म मैं नागिन तू सपेरा के लिये बतौर नायिका अरविन्द अकेला कल्लू के अपोजिट साईन किया है और अब चांदनी ने मुंबई में इस फिल्म की शुटिंग भी शुरु कर दी है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेणुकूट में जन्मी चांदनी सिंह ने कहीं से भी डांस सीखा नहीं है मगर गजब का डांस करती हैं। रेणुनगर के हिंडालको हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ीं चांदनी सिंह के पिता प्रकाश सिंह हिंडालकों में काम करते थे और बेटी का रुझान अभिनय की ओर हुआ तो शुरु में घर परिवार में विरोध हुआ मगर मां शीला देवी ने हौैसला बढ़ाया तो वे डांस, माडलिंग, एक्टींग सहित कई प्रतियोगिताओं में भाग लेने लगीं। उनका पहला म्युजिक विडियो निकला भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव के साथ।


नवंबर २०१६ में आये इस म्युजिक विडियो डोली में गोली मार देव रिलीज हुआ तो हरतरफ चांदनी की चर्चा होने लगी। इसके बाद चांदनी ने आधा दर्जन से ज्यादा म्युजिक विडियो किये जिसने यू ट्यूब पर सनसनी मचा दिया जिसमें छोड़कर यादव जी मरद असली आके बाबू साहब से फंसली ने तो काफी बवाल मचा दिया। इन दोनो म्युजिक विडियो के अलावा चांदनी सिंह ने चटाई ओढ़, आजईतु, नन्दी कहां जाली किया तथा इस साल का उनका सबसे बड़ा हीट म्युजिक विडियो है खेशारीलाल यादव के साथ ही पलंग करे चोंए चोए। अरविन्द चौबे के साथ काम करने पर चांदनी काफी खुश हैं । वे कहती हैं अरविन्द सर से काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। कमाल के निर्देशक हैं वें। इस फिल्म में अपनी भुमिका पर चांदनी कहती हैं मेरी भुमिका काफी कुछ अलग है और लोगो को काफी चौकायेगी। चांदनी की पसंदीदा नायिका हैं माधुरी दिक्षीत और स्मिता पाटिल। वे कहती हैं माधुरी दिक्षीत का डांस स्टेप और स्मिता पाटिल जी की एक्टींग पावर मुझे काफी पसंद है। यू ट्यूब पर करोड़ों दर्शकों का दिल जीतकर सनसनी मचाने वाली चांदनी भोजपुरी सिनेमा जगत में भी सनसनी मचायेंगी यह अभी से कहा जाने लगा है।

न्यूज़ By शशिकांत सिंह। 

Friday, 9 February 2018

मेडिकल कैंप फॉर HIV & एड्स


                                                    

                       ग्राउंड को सर्वे करते हुऐ   "आर के एचआईवी एड्स &रिसर्च केयर सेंटर" टीम।

"आर के एचआईवी एड्स &रिसर्च केयर सेंटर" और 'भारतीय जनता पार्टी' उत्तर मुम्बई, व 'जे.पी.एस हाई स्कुल' के देख रेख में विश्व का सबसे बड़ा मेडिकल कैम्प मालवणी मलाड मुम्बई में होने जा रहा है इसके उपलक्ष्य में आज दिनांक 8 फरवरी 2018 को ग्राउण्ड को समीक्षा के द्वारण 'प्रेसवार्ता रखा गया है, जिसमे संस्था के चेयरमेन डॉ धर्मेन्द्र कुमार, समाजसेवी नेवडा पुटमैन, एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ११फरवरी, २०१८ को मुंबई सीपीडब्ल्यूडी ग्राउंड (फायर ब्रिगेड के सामने) मालवणी गेट नं.१ मलाड वेस्ट में आयोजित दुनिया का सबसे बड़ा चिकित्सा शिविर "स्वस्थ जिंदगी" का करेंगे उद्घाटन । 


विश्व का सबसे बड़ा चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर ११ फरवरी २०१८ को मुम्बई में आयोजित किया गया है और संगठित प्राउड ऑफ होल्डर ऑफ गिन्नी बुक होल्डर एवं एशिया बुक रिकॉड आर के एचआईवी एड्स &रिसर्च केयर सेंटर द्वारा और कई व्यवसायों और मुंबई के व्यापारि आगे आए हैं। शिविर का समर्थन करने के लिए न सिर्फ वित्तीय, बल्कि रसद, मानव संसाधन और सांख्यिकीय तरीके से करेंगे , भारत सरकार एवं महाराष्ट्र के कई राज्य मंत्री और बॉलीवुड के कई सितारे भी मौजूद रहेंगे।




आयोजकों के मुताबिक आर के एचआईवी एड्स केंद्र, 10,000 से अधिक चिकित्सा पेशेवरों सहित 2000 डॉक्टर और 300 फार्मा कंपनियों होंगी। इस आयोजन में करीब १ लाख से ज़्यादा व्यक्तियों के आने की संभावना है, जो इस शिविर से लाभान्वित होंगे . 


यह एक ऐतिहासिक दिन होगा- चिकित्सा जांच शिविर स्थानीय संगठनों की मदद से मुंबई स्थित में गैर सरकारी संगठन आर के एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर की ओर से आयोजित की जा रही है और लगभग 2 लाख लोग नि: शुल्क जांच और उपचार करा सकेंगे। इस कैम्प में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, भी दिया जायेगा जबकि प्रचार प्रसार पब्लिश मीडिया की टीम कर रही है।


                                                         न्यूज़ पब्लिश्ड by पब्लिश मीडिया। 

Thursday, 8 February 2018

आदित्य ओझा की सुगना २ का बिहार में शुक्रवार से प्रर्दशन



बिहार में रिलीज होने वाली इस साल की पहली सिक्वल भोजपुरी फिल्म होगी सुगना २। यह फिल्म ब्राउनआई इंटरटेनमेंट द्वारा बनायी गयी ब्लॉक बस्टर फिल्म सुगना के दर्शकों को एक और रोमांच का मौका देगी। ऐसा दावा निर्देशक अजय ओझा का है। इस फिल्म का प्रदर्शन २ फरवरी से बिहार और झारखंड में किया जायेगा।


अजय ओझा के बारे में कहा जाता है कि वे अपनी फिल्मों को पर्याप्त स्पेश और खुबियों के साथ पर्दे पर पेश करते हैं जिसके कारण फिल्म दर्शकोंं के दिलों में उतर जाती है। सुगना और रिहाई इसका एक उदाहरण है। उनकी फिल्मों की सजावट काफी खुबसुरती से की जाती है। अपने फैशन और स्टाईल स्टेटमेंट की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले एक्शन किंग आदित्य ओझा के जोरदार एक्शन से सजी फिल्म सुगना टू की शूटिंग उत्तर प्रदेश में की गयी है। सुगना टू का निर्माण सद्भावना फिल्म्स ब्राउन आई एंटरटेनमेंट के साथ निर्माता राम भारत, विपिन और सत्यदेव पचौरी ने किया है। 

सुगना टू को भी निर्देशक अजय ओझा ने ही निर्देशित किया है जबकि सहनिर्माता अभिषेक शुक्ला हैं। सुगना की कहानी अब्दुल बली खान ने लिखा है जबकि पटकथा और संवाद तैयार किया है खुद अजय ओझा ने। गीतकार है फणिन्द्र राव और बली खान । इस फिल्म को संगीत से सजाया है गुणवंत सेन कैमरामैंन हैं अशोक चक्रवर्ती और एडिटर प्रणव पटेल। इस फिल्म में एक्शन किंग आदित्य ओझा जहां नायक हैं वहीं नायिका हैं नेहाश्री,नेहा सिंह,अजय सूर्यवंशी,अकबर नकवी,गोविन्द खत्री,सीपी भट्ट,प्रकाश जैस,संजय वर्माऔर प्रमोद माउथो। माना जारहा है कि सुगना की तरह ही सुगना २ की भी कमाल की स्टोरी है.

न्यूज़ by शशिकांत सिंह।