Thursday, 19 April 2018

निर्माता रमेश नैयर की बहुचर्चित भोजपुरी फ़िल्म हल्फा मचाके गइल का रिलीज डेट फाइनल



निर्माता रमेश नैयर की बहुचर्चित भोजपुरी फ़िल्म हल्फा मचाके गइल का रिलीज डेट फाइनल हो गया।यह फ़िल्म बिहार और झारखंड में 25 मई को एक साथ रिलीज हो रही है।इस फिल्म में राघव नैयर को बतौर हीरो लांच किया जारहा है।बिहार में इस फ़िल्म को खुशी फिल्म्स के सुबोध जी रिलीज कर रहे हैं जबकि मुंबई में इस फ़िल्म को शरद जोशी जी रिलीज कर रहे हैं।प्रेमांशु सिंह निर्देशित इस फ़िल्म में हिंदी फिल्मों,टेलीविजन और भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े अभिनेता अभिनेत्री नजर आएंगे।इस फ़िल्म के प्रमोशन के लिए हिंदी सिनेमा के कई बड़े स्टार बिहार जारहे हैं।इस फ़िल्म हल्फा मचाके गइल का संगीत अभय सिन्हा जी की कंपनी याशी म्यूजिक ने पिछले दिनों जारी किया।इस फ़िल्म के मुहूर्त पर राघव को बधाई देने गोविंदा जी आये थे जबकि म्यूजिक रिलीज पर द क्लब में आयोजित पार्टी में अब्बास मस्तान जी के हाथों इस फ़िल्म का म्यूजिक रिलीज हुआ।इस अवसर पर सुनील शेट्टी,पायल रोहतगी,प्रेमचोपडा,रजा मुराद, राखी सावंत,सुनील पाल आदि भी मौजूद थे।माना जा रहा है कि हिंदी सिनेमा के कई बड़े स्टार और फ़िल्म की पूरी टीम फ़िल्म के प्रदर्शन से कुछ दिन पहले ही बिहार पहुंच रही है।

न्यूज़: शशिकांत सिंह।