न्यूज़: शशिकांत सिंह।
Bhojpuri Media
Thursday, 19 April 2018
निर्माता रमेश नैयर की बहुचर्चित भोजपुरी फ़िल्म हल्फा मचाके गइल का रिलीज डेट फाइनल
न्यूज़: शशिकांत सिंह।
Friday, 23 March 2018
फिल्म दीवानापन हुई फ्लॉप प्रोडूसर हको हुआ भरी नुकसान
मैं बार बार कह रहा हूं कि आप किसी भी भोजपुरी सुपरस्टार को लेकर फिल्म बनायेंगे आपको तीस से ४० लाख रुपये का नुकसान होना तय है। मगर नये निर्माताओं को झांसा देकर यह कहते हुये फंसा दिया जारहा है कि आप फंला सुपरस्टार को लिजिये आपको टेबल पर प्राफिट है। नये प्रोड्युसर भी यह सोचकर फिल्म बनाने लगते हैं कि चलो प्राफिट नहीं मूल पूंजी भी निकल जाये तो बहुत है। भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव को लेकर बनी फिल्म दिवानापन के प्रोड्युसर संजय गुप्ता को भी इसी तरह का झांसा दिया गया कि आप खेशारीलाल यादव को लेकर फिल्म बनाईये। फ़िल्म एक करोड़ दस लाख में बनेगी और टेबल पर एक करोड़ तीस लाख की रिकवरी होगी। मगर हुआ उल्टा। यह फिल्म बनी डेढ़ करोड़ में और संजय गुप्ता का लगभग पचास लाख का नुकसान हुआ है। इतना बड़ा झटका खाकर संजय गुप्ता की हालत ऐसी हो गयी थी कि वे डिप्रेशन में चले गये थे और डाक्टर उनका लंबे समय तक इलाज करते रहे। वे कहते हैं मुझे तो फंसा दिया गया। दूसरा कोई होता तो आत्महत्या कर लेता ।।50 लाख रुपये टूटे हैं मेरे दीवानापन बनाकर।
अंबे फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव और काजल राघानी की फिल्म दिवानापन के प्रोड्युसर संजय गुप्ता साफ कहते हैं मुझे पता रहता तो कभी ये फिल्म नहीं बनाता। संजय गुप्ता ने खुद सामने से फोन कर मुझे अपना दर्द बताया। उन्होने बताया कि दिवानापन बनाने से पहले मुझे बताया गया था कि ये फिल्म एक करोड़ दस लाख रुपये में बनेगी और एक करोड़ तीस लाख की रिकवरी होगी। संजय गुप्ता को बताया गया कि बीस लाख रुपये का फायदा होगा। संजय गुप्ता का कहना है कि इस फिल्म के को प्रोड्युुसर अमित श्रीवास्तव ने मुझसे कहा था कि शुरु में सिर्फ अस्सी लाख रुपये लगेंगे। और बाद में पैसा आने लगेगा। खजुराहो में शूट हुयी इस फिल्म की जो रिकवरी हुयी वह देख संजय गुप्ता आज सरपर हाथ रख कर बैठे हैं। डेढ़ करोड़ में बनी खेशारीलाल यादव की यह फिल्म बिहार में ४५ लाख एमजी पर गयी थी। जबकि उन्हें बताया गया था कि बिहार झारखंड से खेशारी की फ़िल्म से 60 लाख रुपये आएंगे।
इसी तरह इस फिल्म का आडियो विडियो सेटेलाईट २८ लाख में बिका था। इसी तरह यूपी ७ लाख, मुंबई १५ लाख में बिकी थी। जबकि अभी पंजाब नेपाल बिकना बाकी है। संजय गुप्ता कहते हैं मुझे पहले अमित श्रीवास्तव ने बजट बताया तो मै इस फिल्म में ३० लाख रुपये लगाने को तैयार हुआ मगर बाद में मुझे कहा गया कि आप ५० लाख लगाईये। बाकी पैसा अमित को लगाना था। ज्वाईंट खाता खोेला गया। संजय गुप्ता कहते हैं। दिवानापन मैं और अमित मिलकर बना रहे थे मगर अमित ने अपना पैसा खाते में डाला ही नहीं और इस फिल्म के लिये बिना मेरी सहमति के ब्याज पर पैसा ले लिया और मुझे पता ही नहीं था । जिसके बाद मुझे २२.५० लाख रुपये और पांच लाख रुपये ब्याज अपने पास से भरना पड़ा। वे कहते हैं मुझे शुटिंग से तीन दिन पहले तक नहीं पता था कि मेरी फिल्म की शुटिंग कहां होनी है। और बिना बताये होटल बुक किया गया। इस फिल्म के लिये खेशारीलाल यादव को ३५ लाख रुपये दिये गये थे । उसके अलावा उनको स्टाफ का अलग से दिया गया था। साथ इस भोजपुरी सुपरस्टार को गाड़ी जो वो लेकर गये थे उसके लिये उनको प्रतिदिन २५०० रुपये अलग से दिये जारहे थे। संजय गुप्ता कहते हैं उनसे कहा गया था कि शुटिंग के लिये हेलीकाप्टर मंगाईये जिसमें से हिरोईन उतरेगी। मगर मैने मना कर दिया।
उधर इस मामले में हमने इस फिल्म के को प्रोड्युसर अमित श्रीवास्तव से उनका पक्ष समझा तो उन्होने कहा कि संजय गुप्ता जी यह बतायें कि एक करोड़ ५४ लाख रुपये जो वे बताते हैं कहां कहां खर्च हुआ है। सारे पैसे उनके खाते से गये हैं। सारे डील उन्होने किया है। उन्होने २७ लाख रुपये में आडियो विडियो बेच दिया जबकि कुछ दिन बाद ही आडियो विडियो ४० लाख रुपये में गया। इस फिल्म को फेस्टीवल पर मुंबई में लगाना था मगर उसके पहले फिल्म लग गयी। फिल्म को बेचते समय एक बार भी बातचीत नहीं किया। मेरा खुद का पैसा इसमें डूब गया। मैं संजय गुप्ता और अमित श्रीवास्तव दोनो को यही सलाह दुंगा कि आपस में मिलबैठकर गिला शिकवा दुर कर लें। फिलहाल मैं तो यही कहुंगा कि भोजपुरी सुपरस्टारों को लेकर कोई भी फिल्म बनाये किसी भी झांसे में ना फंसे और यह मानकर चले कि उसको ३० से ४० लाख रुपये का नुकसान होना तय है। आपको कोई भी लाख समझाये कि टेबल पर प्राफिट है भूल जाईये और जो बोल रहा है वह झुठ बोल रहा है। पिछले तीन साल में एक भी प्रोड्युसर ऐसा नहीं है जिसने भोजपुरी सुपरस्टारों को लेकर फिल्म बनाया और फायदे मेंं रहा हो।
न्यूज़ पब्लिशर : शशिकांत सिंह।
Tuesday, 20 March 2018
रानी चटर्जी की पंजाबी में डेब्यू फिल्म ‘आसरा' .
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी अब भोजपुरी के बाद पंजाबी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं. इसके लिए उन्हें निर्देशक बलकार सिंह बाली की फिल्म ‘आसरा’ के लिए लुक टेस्ट देना पड़ा, जिसके बाद फिल्म में उनका सलेक्शन हुआ. इस बारे में रानी ने कहा कि अच्छे किरदार के लिए वे बार-बार लुक टेस्ट देना पसंद करेंगी. इसमें उन्हें कोई समस्या नहीं है. बता दें कि बलकार सिंह बाली इससे पहले भोजपुरी फिल्मों में निर्देशन कर चुके हैं और अब वे पंजाबी फिल्म ‘आसरा’ के जरिए रानी चटर्जी को पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में इंट्रोड्यूस कर रहे हैं. बाली की मानें तो पंजाबी फिल्म में यह उनका पहला प्रयोग है, जो दर्शकों को पसंद आएगा.
फिल्म के निर्माता राजकुमार हैं, जिन्होंने पहले कॉटेज 'नंबर 1303' बनाई थी. उनका कहना है कि फिल्म के जरिए पंजाब के कई अहम मुद्दों को दर्शकों के समक्ष लाने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि यह रानी चटर्जी की पंजाबी में डेब्यू फिल्म है, जिसमें वे गुग्गू गिल के साथ नजर आएंगी. इसमें टीनू वर्मा भी हैं. वहीं, फिल्म की यूनिट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यूनिट ने दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. वहीं, रानी के अनुसार, पहले उन्हें पंजाबी भाषा को लेकर डर लगता था, इसलिए उन्होंने इसको लेकर काफी वर्कआउट भी किया. मगर दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद सारा डर दूर हो गया और जब सेट पर पहुंचीं तो लगा, मानो अपनी मातृभाषा की फिल्म कर रही हैं.
गौरतलब है कि रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की भी पहली अदाकारा होंगी, जो पंजाबी सिनेमा में भी नजर आएंगी. रानी इसको लेकर खुश हैं और एक्साइटेड भी हैं. रानी इन दिनों अपना एक यूट्यूब चैनल भी चला रही हैं, जो काफी हिट हो रहा है.
Wednesday, 14 March 2018
रानी चटर्जी को हुआ प्यार बोली "I LOVE YOU"
रानी चटर्जी को हुआ प्यार बोली "I LOVE YOU"
रानी चटर्जी को हुआ प्यार बोली "I LOVE YOU" से उनके हजारो दीवानो का दिल टूट गया.
हम आप को बता दे की रानी के दीवानो को घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योकि रानी ने रियल लाइफ में किसी को "I LOVE YOU" नहीं बोला है बल्की रील लाइफ में बोला है। बहुत जल्द रानी एक रोमांटिक भोजपुरी अलबम लेकर आ रही है जिसमें वो अपने हिरो सौरभ को "I LOVE YOU" बोलते फिर रही है। रानी का कहना है की यह गाना उनके दिल के बहुत करीब है। और सौरभ के साथ उनकी जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है.
आर सी एंटरटेनमेंट बैनर तले बन रही भोजपुरी एल्बम "I LOVE YOU" के निर्माता: गुलज़ार शेख तथा निर्देशक: राम यादव है . जिसे संगीत दिया है मधुकर आनंद ने गीतकार संतोष इस गाने को अपनी जादुई स्वर से सजाया है कल्पना पटोवारी ने छायांकन के काम को बखूबी अंजाम दिया है दौलत ने पब्लिसिटी डिजाइन विनोद कनोजिया का है मुख्य भूमिका में : रानी चटर्जी व् सौरभ राय है
Friday, 9 March 2018
भोजपुरी फिल्म सौगंध की UP में शर्मनाक हाल ।
उत्तर प्रदेश और बिहार से एक चौकाने वाली खबर आरही है। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्म सौगंध हर जगह इतनी बुरी तरह औंधे मूंह गिरी है कि उत्तर प्रदेश में यह फिल्म किसी भी सेंटर में दुसरे सप्ताह में प्रवेश नहीं कर रही है और सिर्फ एक सप्ताह में यह फिल्म पुरे उत्तर प्रदेश से वाश आउट हो गयी है। हाल के दिनों की निरहुआ की सौगंध से पहले निरहुआ सटल रहे का सबसे खराब प्रदर्शन माना जाता था। वह फिल्म भी उत्तर प्रदेश में दुसरे सप्ताह में प्रवेश कर गयी थी। कमोबेश सौगंध की यही स्थिती बिहार में भी है। वहां भी 6५ प्रतिशत सिनेमाघरों से निरहुआ की यह फिल्म उतर गयी है और सिर्फ 35 प्रतिशत सिनेमाघरो में यह फिल्म दुसरे सप्ताह में प्रवेश कर रही है।
साउथ बिहार के डिस्ट्रिब्यूटर अशोक सिंह ने निराश होकर बताया कि सिर्फ आरा और गया को छोड़ दिया जाए तो लगभग साउथ बिहार मे सभी सेंटरो से सौगन्ध उतर गई है।सौगंध के उत्तर प्रदेश के डिस्ट्रीव्युटर सुनील भाटिया जी ने भी खुद कंर्फम किया है कि सौगंध पुरे उत्तर प्रदेश में कहीं भी दुसरे सप्ताह में नहीं लग रही है। बिहार में डाक्टर सुनील की अपने समय की सुपरहीट फिल्म दामिनी १० सेंटरो में आज लग रही है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव की फिल्म दीवानापन २७ सेंटरो में चलेगी। दीवानापन के डिस्ट्रीब्युटर मयुरी पायल इंटरटेनमेंट ने खुद इस खबर की पुष्टी की है कि दीवानापन १२ सेंटरों में दुसरे सप्ताह में प्रवेश कर रही है जबकि १५ नये सेंटरों में यह फिल्म लग रही है। आपको बतादें कि दिवानापन बिहार में सफल नहीं हुयी थी। इसी तरह वाराणसी के आनंद मंदिर में इस बार कोई भोजपुरी फिल्म नहीं लग रही है बल्की उसमें कांतिशाह की फिल्म ओके रिलीज हो रही है। निरहुआ की फिल्म सौगंध की ये हालत देखकर पुरी भोजपुरी इंडस्ट्रीज सन्न है । किसी को उम्मीद नहीं थी कि जिस निरहुआ की फिल्में कई कई सप्ताह तक हाउसफुल रहती थीं उस निरहुआ की फ़िल्म एक सप्ताह में वाशआउट भी हो सकती हैं।
न्यूज़ पब्लिश्ड फ्रॉम शशिकांत सिंह।
साउथ बिहार के डिस्ट्रिब्यूटर अशोक सिंह ने निराश होकर बताया कि सिर्फ आरा और गया को छोड़ दिया जाए तो लगभग साउथ बिहार मे सभी सेंटरो से सौगन्ध उतर गई है।सौगंध के उत्तर प्रदेश के डिस्ट्रीव्युटर सुनील भाटिया जी ने भी खुद कंर्फम किया है कि सौगंध पुरे उत्तर प्रदेश में कहीं भी दुसरे सप्ताह में नहीं लग रही है। बिहार में डाक्टर सुनील की अपने समय की सुपरहीट फिल्म दामिनी १० सेंटरो में आज लग रही है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव की फिल्म दीवानापन २७ सेंटरो में चलेगी। दीवानापन के डिस्ट्रीब्युटर मयुरी पायल इंटरटेनमेंट ने खुद इस खबर की पुष्टी की है कि दीवानापन १२ सेंटरों में दुसरे सप्ताह में प्रवेश कर रही है जबकि १५ नये सेंटरों में यह फिल्म लग रही है। आपको बतादें कि दिवानापन बिहार में सफल नहीं हुयी थी। इसी तरह वाराणसी के आनंद मंदिर में इस बार कोई भोजपुरी फिल्म नहीं लग रही है बल्की उसमें कांतिशाह की फिल्म ओके रिलीज हो रही है। निरहुआ की फिल्म सौगंध की ये हालत देखकर पुरी भोजपुरी इंडस्ट्रीज सन्न है । किसी को उम्मीद नहीं थी कि जिस निरहुआ की फिल्में कई कई सप्ताह तक हाउसफुल रहती थीं उस निरहुआ की फ़िल्म एक सप्ताह में वाशआउट भी हो सकती हैं।
न्यूज़ पब्लिश्ड फ्रॉम शशिकांत सिंह।
Friday, 23 February 2018
अंबे फिल्म्स और निर्मल आर्ट्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म 'दीवानापन'
अंबे फिल्म्स और निर्मल आर्ट्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी भोजपुरी
फिल्म 'दीवानापन' का ट्रेलर आज मुंबई के अंधरी वेस्ट स्थित कंट्री क्लब
में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान रिलीज हुआ। इस मौके पर फिल्म के
अभिनेता सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और सेंशेनल काजल राघवानी समेत फिल्म
की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही।
इस दौरान फिल्म के निर्माता संजय कुमार गुप्ता और अमित श्रीवास्तव ने
बताया कि हमने दमदार पटकथा और सुग्राह्य संवाद के साथ एक बेहतरीन फिल्म
'दीवानापन' बनाई है। उम्मीद है लोगों को खूब पसंद आयेगी। फिल्में गाने
काफी अच्छे हैं, जो युवा म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा के निर्देशन
में तैयार गया है।
वहीं, फिल्म के डायरेक्टर सूरज शाह ने कहा कि काफी मेहनत से हमने ये
फिल्म बनाई है, जो ट्रेलर में भी साफ देखा जा सकता है। इन दिनों भोजपुरी
सिनेमा में फिल्म का कंसेप्ट जिस तरह से बदला है, उसमें 'दीवानापन' काफी
फिट बैठती है। समाज के बीच की कहानी है। लव, रोमांस, इमोशन, तकरार और
एक्शन के सिक्वेंसेज काफी अच्छे हैं, जो दर्शकों को कहीं से उबाऊ नहीं
लगेंगे।
फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, संजय पांडेय, संजय महानंद, अमृता पांडेय, नीलम पांडेय, प्रदीप शर्मा, संतय वर्मा, अभय राय, जे.नीलम ,सवनिका बसोला, रोहित सिंह, अमित अंजन मुख्य भूमिका में हैं। म्यूजिक डायरेक्शन रजनीश मिश्रा ने किया है। गीत प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, श्याम देहाती, पवन पांडेय ने लिखा है। एक्शन हीरा यादव, डीओपी हितेश बेलदार, कोरियोग्राफी रिक्की गुप्ता व कानू मुखर्जी ने की है।
Thursday, 22 February 2018
भोजपुरी फिल्म ‘डमरू’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, यूट्यूब पर रिलीज होते ही मचाई धूम
मुंबईः भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव स्टारर फिल्म ‘डमरू’ का ट्रेलर यू-ट्यूब पर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में कई ऐसी चीजें देखने को मिल रही है, जो भोजपुरी सिनेमा में बहुत कम देखी होगी। फिल्म की कहानी तो भगवान और उसकी भक्ति के वर्तमान एंगल पर बेस्ड है, मगर ट्रेलर के अनुसार, फिल्म में लव स्टोरी भी है। इसमें खेसारीलाल यादव और न्यू कमर याशिका कपूर की परफेक्ट कैमेस्ट्री और फिल्म के संवाद काफी आकर्षक हैं। राजनीश मिश्रा एक बार फिर से फिल्म ‘डमरू’ के जरिये भोजपुरी के समाज, संस्कृति और संस्कार को पर्दे पर उतारने में सफल नजर आ रहे हैं। 'डमरू' को होली के बाद रिलीज किया जाएगा।
बता दें कि फिल्म ’डमरू’ पर पूरी इंडस्ट्री की नजर है। फिल्म की मेकिंग से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक में नई तकनीक और अनुभवी लोगों की टीम ने फिल्म को बॉलीवुड के स्तर पर बनाने की कोशिश की है।
Subscribe to:
Posts (Atom)








