Friday, 9 March 2018

भोजपुरी फिल्म सौगंध की UP में शर्मनाक हाल ।

उत्तर प्रदेश और बिहार से एक चौकाने वाली खबर आरही है। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्म सौगंध हर जगह इतनी बुरी तरह औंधे मूंह गिरी है कि उत्तर प्रदेश में यह फिल्म किसी भी सेंटर में दुसरे सप्ताह में प्रवेश नहीं कर रही है और सिर्फ एक सप्ताह में यह फिल्म पुरे उत्तर प्रदेश से वाश आउट हो गयी है। हाल के दिनों की निरहुआ की सौगंध से पहले निरहुआ सटल रहे का सबसे खराब प्रदर्शन माना जाता था। वह फिल्म भी उत्तर प्रदेश में दुसरे सप्ताह में प्रवेश कर गयी थी। कमोबेश सौगंध की यही स्थिती बिहार में भी है। वहां भी 6५ प्रतिशत सिनेमाघरों से निरहुआ की यह फिल्म उतर गयी है और सिर्फ 35 प्रतिशत सिनेमाघरो में यह फिल्म दुसरे सप्ताह में प्रवेश कर रही है।

 साउथ बिहार के डिस्ट्रिब्यूटर अशोक सिंह ने निराश होकर बताया कि सिर्फ आरा और गया को छोड़ दिया जाए तो लगभग साउथ बिहार मे सभी सेंटरो से सौगन्ध उतर गई है।सौगंध के उत्तर प्रदेश के डिस्ट्रीव्युटर सुनील भाटिया जी ने भी खुद कंर्फम किया है कि सौगंध पुरे उत्तर प्रदेश में कहीं भी दुसरे सप्ताह में नहीं लग रही है। बिहार में डाक्टर सुनील की अपने समय की सुपरहीट फिल्म दामिनी १० सेंटरो में आज लग रही है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव की फिल्म दीवानापन २७ सेंटरो में चलेगी। दीवानापन के डिस्ट्रीब्युटर मयुरी पायल इंटरटेनमेंट ने खुद इस खबर की पुष्टी की है कि दीवानापन १२ सेंटरों में दुसरे सप्ताह में प्रवेश कर रही है जबकि १५ नये सेंटरों में यह फिल्म लग रही है। आपको बतादें कि दिवानापन बिहार में सफल नहीं हुयी थी। इसी तरह वाराणसी के आनंद मंदिर में इस बार कोई भोजपुरी फिल्म नहीं लग रही है बल्की उसमें कांतिशाह की फिल्म ओके रिलीज हो रही है। निरहुआ की फिल्म सौगंध की ये हालत देखकर पुरी भोजपुरी इंडस्ट्रीज सन्न है । किसी को उम्मीद नहीं थी कि जिस निरहुआ की फिल्में कई कई सप्ताह तक हाउसफुल रहती थीं उस निरहुआ की फ़िल्म एक सप्ताह में वाशआउट भी हो सकती हैं।

न्यूज़ पब्लिश्ड फ्रॉम शशिकांत सिंह। 

No comments:

Post a Comment